April 30, 2026

अग्नि पीड़ित परिवार को पूर्व मुख्य पार्षद ममता देवी ने सहायता राशि देकर पहुंचाई मदद ।

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शनिवार को मनिहारी बल्दियाबाड़ी में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया।ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया।दमकल वाहन संकरा रास्ता के कारण विलंब से पहुँचा तथा आग पर काबू पाया।आग की चपेट में जागीर, नदाफ सहित अन्य का घर आग की चपेट में आया है।आग की लपेट इतनी तेज थी कि घर का कुछ भी सामान नही बच पाया।सीओ राजेश रंजन ने कहा कि राजस्वकर्मी जांच कर रहे है। देर शाम पूर्व मुख्य पार्षद ममता देवी भी घटनास्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को पाँच हज़ार राशि, पचास किलो चावल,आटा एवं खाद्य सामाग्री व वस्त्र का वितरण अपनी तरफ से करते हुए अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया ।

Previous post शिवरात्रि की तैयारी को लेकर की गई बैठक ।
Next post नम आंखों से मां शारदे की प्रतिमा विसर्जित हुई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial