June 24, 2026

सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 8 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड कार्यालय प्रचारी मोहम्मद शफीक के कार्यों को सदैव याद रखेगा, उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं, इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें को प्रखंड कार्यालय प्राणपुर के वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शफीक आलम के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं चादर ओढ़ाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। प्रखंड कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त हुई प्रखंड प्रचारि शफीक आलम को शाल, अंगवस्त्र, आदि कई उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत हुई प्रचारी शफीक आलम को प्रखंड के सभी सम्मानित कर्मी व सदस्यों और उपस्थित अतिथिगण ने डायरी और कलम से सम्मानित की।इस मौके पर अंचल अधिकारी कुमार नलिनी कांत, राजस्व पदाधिकारी रत्नेश मोहन, प्रखंड प्रमुख रोशनी खातून, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, सुबोध मंडल, मोहम्मद रफीक, नाजिर अर्जुन विश्वास सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Previous post कोढ़ा के दिघरी पंचायत में जल्द बनेगा पंचायत सरकार भवन —– रश्मि सिंह ।
Next post दो दिवसीय दक्ष खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial