दो दिवसीय मैजिस्ट्रेट के चेकिंग के दौरान वसूल किया गया डेढ़ लाख का जुर्माना ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार रेल छेत्र अंतर्गत दो दिवसीय रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग संपन्न। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे मजिस्ट्रेट राम मनोहर चौधरी के नेतृत्व में कटिहार रेल क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग हुआ। जिस दौरान चेकिंग टीम द्वारा स्टेशन, प्लेटफार्म,रेल परिसर और दर्जनों मेल और पैसेंजर ट्रेनों को चेक किया गया। जिसमे दो दिन में 148 लोगो से बिना टिकट यात्रा करने और अन्य रेलवे एक्ट के तहत पकड़ा गया। जिन्हे रेलवे मजिस्ट्रेट राम मनोहर चौधरी द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई। जिनसे बतौर कुल जुर्माना लगभग 148080 रुपया वसूल हुआ। वही बाद में जुर्माना की राशि जमा करने पर पकड़े गए सभी व्यक्तियों को मुक्त कर दिया गया।आयोजित मजिस्ट्रेट चेकिंग कटिहार, पूर्णिया, बारसोई, किशनगंज आदि जगहो में हुई।
इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ सीपीडीएस के प्रभारी सैयद एहसान अली मनोज कुमार सिंह सहित ,जीआरपी और वाणिज्य पधाधिकारी, आरपीएफ पीपी मोहमद आरिफ के अलावा न्यायालय के धीरेंद्र दूबे, कुलदीप सिन्हा, आदित्य सहित दर्जनों वाणिज्य और सुरक्षा के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
गौरतलब है कि रेल क्षेत्र में बिना प्लेटफार्म टिकट के अंदर आना और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करना एक कानूनन अपराध है। जिसके लिए रेलवे एक्ट में आर्थिक सजा के साथ जेल का भी प्रावधान दिया गया है ।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
