April 30, 2026

आग लगी से एक परिवार का एक घर जलकर हुआ राख ।

Read Time:1 Minute, 6 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 संदलपुर गांव में अचानक आग लग गई । आग लगने के कारण गृह स्वामी का घर में रखे सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया । स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया । अग्निपीड़ित की पहचान संदलपुर ग्राम निवासी अताबुर रहमान के रूप में हुई है । आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है। गृह स्वामी ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी एवं लिखित आवेदन अंचलाधिकारी को दी गई है । स्थानीय वार्ड सदस्य शबनम आरा एवं गांव के बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी आपदा के तहत उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है ।

Previous post संघ के आह्वान पर कोढ़ा के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ।
Next post दो दिवसीय मैजिस्ट्रेट के चेकिंग के दौरान वसूल किया गया डेढ़ लाख का जुर्माना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial