सरकार के निर्देश के बावजूद बालू मिट्टी का धड़ल्ले से अवैध खनन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
सरकार सफेद बालू और मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने को निर्देशित कर चुकी है बावजूद अनुमंडल क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन माफिया और कारोबारी निर्देशों को ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गंगा के किनारे अनुमंडल क्षेत्र के बहुतायत इलाके दिलारपुर, बाघमारा, नगर पंचायत, अमदाबाद के गोला घाट,पागलबाडी़ के सोवा क्षेत्र,महियारपुर में इन दिनों मिट्टी और बालू के अवैध धुलाई हो रही है । गंगा क्षेत्र से मजदूरों द्वारा मिट्टी बालू काटकर ट्रैक्टर द्वारा प्लास्टिक से ढक कर मिट्टी भेजी जा रही है। सरकार के राजस्व की क्षति के साथ-साथ पर्यावरण पर भी असर पड़ता दिख रहा है। एक तरफ गंगा के कटाव के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री ,सांसद और विधायकों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है वहीं अवैध खनन को रोकने में स्थानीय खनन विभाग रूचि नहीं दिखाते है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का जिला प्रशासन से मांग है कि इसपर अविलंब रोक लगाए जाने हेतु कारवाई की जाए ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके ।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
