June 25, 2026

एमओ के आवेदन पर पीडीएस विक्रेता गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 2 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजबाला सिंह ने थाने में जन वितरण प्रणाली विक्रेता सुबोध कुमार यादव के खिलाफ एक आवेदन दिया है। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि एम ओ द्वारा सुबोध कुमार यादव के खिलाफ दिए आवेदन में प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने और फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है ।आवेदन के जांचो परांत कार्रवाई करते हुए अहले सुबह शनिवार को मनिहारी थाना की पुलिस टीम द्वारा सुबोध कुमार के उनके घर से गिरफ्तार करते हुए मेडिकल जाच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।

Previous post फागिंग मशीन का पुनः हुआ संचालन ।
Next post ভুস্না মহিলা সমিতির উদ্যোগে সরিষা হাই স্কুল মাঠে মহিলা ফুট বল টুর্নামেন্টে এর হয় আয়োজন ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial