April 8, 2026

माओवादी प्रशांत बोस ने फैलाई थी 6 इंच छोटा करने की दहशत, कीता नरसंहार के बाद इस इलाके में हुआ था सक्रिय

Read Time:1 Minute, 31 Second

90 के दशक में मूड़कटवा शब्द पलामू के इलाकों में काफी मशहूर हुआ था । यह शब्द नक्सल संगठन माओइसट कम्युनिस्ट सेंटर यानी की *एमसीसी* के लिए इस्तेमाल किया जाता था । इस दौरान जन अदालतों में बड़ी संख्या में लोगों के सिर कलम किए गए थे। जिस कारण एमसीसी को मुड़कटवा की उपाधि मिली और एक और शब्द जुड़ा था 6 इंच छोटा करना यानी सिर कलम कर देना । साल 2004 में एमसीसी और पीपुल्स वार का विलय हो गया । जिसके बाद प्रशांत बॉस माओवादियों का दूसरा सबसे बड़ा नेतृत्वकर्ता बने । आज प्रशांत बॉस सलाखों के पीछे हैं लेकिन उसके पास छह दशक के नक्सल इतिहास भी हैं । वर्ष 1988 -89 में अविभाजित पलामू के चंदवा के कीता में बड़ा नरसंहार हुआ था इस नरसंहार में करीब 23 लोग मारे गए थे । चंदवा की इलाके में एक जमींदार परिवार को निशाना बनाया गया और सिर कलम कर उसकी हत्या की गई थी इसी घटना के बाद से एमसीसी को मुड़ कटवा की संज्ञा दी गई थी । इलाके में पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रशांत बोस पुरुष किशन दा ने किया था ।

Previous post बिहार के भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ।
Next post मुंगेर में सीआईएसएफ जवान की पत्नी को गोली मारी,मां की हत्या की थी इकलौती गवाह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial