बिहार के भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ।
भोजपुर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । दिनदहाड़े बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना को चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुवाना गांव के पास दोपहर 3:00 बजे के करीब अंजाम दिया ।हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है पिरो डीएसपी राहुल सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, समेत स्थानीय थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है । जानकारी के मुताबिक नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह अपनी बुलेट से जा रहे थे इसी बीच एंबुलेंस से आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया । अपराधियों ने मुखिया के सिर को टारगेट किया जहां गोली लगी इसके बाद धारदार हथियार से सिर को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। इलाका काफी सुनसान था इसलिए कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल सका है ।हालांकि इसके भागने के क्रम में अपराधियों की एंबुलेंस घटनास्थल के पास ही खाई में पलट गई। फिर भी सभी अपराधी भागने में सफल रहे हैं ।दबी जुबान में स्थानीय लोग घटना को चुनावी रंजिश की बात कह रहे हैं ।पुलिस मामले में हर बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है ।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
