May 2, 2026

गोगा विकास समिति में समिति के संस्थापक सदस्य को दी गई श्रद्धांजलि ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गोगा विकास समिति के सचिव राम सुरेश यादव ने बताया कि रामकृपाल कुमार की अध्यक्षता में गोगा विकास समिति के बैठक सुरपार, मनिहारी में संपन्न हुई जिसमें समिति के संस्थापक सदस्य गुआगाछी निवासी कुंदन सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।गोगा बिल झील के एकीकृत विकास योजना के लिए आमंत्रित निविदा पर भी चर्चा हुई और यह तय किया गया कि निविदा प्राप्त करने वाले एजेंसी से समिति संपर्क कर समिति द्वारा निर्मित योजना से अवगत कराएगी। इस बैठक में समिति के उपाध्यक्ष प्रद्युम्न ओझा, संयोजक अनंत कुमार तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous post लोक अदालत द्वारा रकम निश्चित करने के बावजूद बैंक ने अतिरिक्त वसूली का भेजा नोटिस ।
Next post एनएच 81 मुख्य सड़क पर ससुराल जा रहे हैं एक व्यक्ति की ऑटो दुर्घटना में हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial