9 परिवारों के 10 घर जलकर राख, घर में रखे शादी केेेे सामान भी जला।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में दिन के करीब 11:30 बजे अचानक लगी आग में 9 परिवारों के 10 घर आवासीय तथा गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया है। इस भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। वैसे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने केे कारणों का पता नहींं चल सका है। यह घटना डंडखोरा प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत टिकैली गांव के वार्ड संख्या 8 की है। इस अग्निकांड में घर में रखे खाने-पीने के सामान बर्तन बिछावन कपड़े साइकिल सहित छोटी मोटी नगद राशि के जलने की सूचना मिली है ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक विश्वास के घर से आग की शुरुआत हुई और देखते ही देखते 10 आवासीय घर तथा गौशाला , बैठकी घर सहित अन्य घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी गृहस्वामी घर से कोई सामान नहीं निकाल सके है। शरीर में पहने कपड़े मात्र ही बचा है। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई जहां मौके पर दो दमकल गाड़ी पहुंचकर एक घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। पीड़ित परिवार हरी विश्वास, अशोक विश्वास, राजेश विश्वास ,अनिल विश्वास ,ऋषि कुमार, प्रभात विश्वास, अजीत विश्वास फुल कुमार विश्वास, रूपा कुमारी, राजेश कुमार मंडल आदि हैं। जयप्रकाश विश्वास के घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी तथा शादी की कुछ सामानों की खरीदारी भी हो चुकी थी । सब समाना आग की भेंट चढ़ गई। घटनास्थल पर एएसआई अखिलेश साह दल बल के साथ पहुंचे तो वहीं अंचल निरीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान की जांच किया। इस संबंध में अंचल निरीक्षक मोहम्मद अहसान अली ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल खाने-पीने एवं पॉलिथीन आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
