सार्वजनिक शिव मंदिर में हुई प्राणप्रतिष्ठा, शिवलिंग स्थापित ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवमंदिर बौलिया में शुक्रवार को शिवलिंग स्थापना कर शुरू की गई प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ एवं हरिनाम कीर्तन । इस शुभ अवसर पर मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर यज्ञ का शुभारंभ किया जो 24 घंटे का होगा। इससे पहले शिवलिंग के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शिवलिंग के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माता पार्वती की मंदिर, फुलकी देवी मंदिर, बाघमारा तक गई जहां से वापस आने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग को सार्वजनिक शिव मंदिर बौलिया में स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान शिवभक्त भक्ति गानों की धुन पर खूब थिरके और भगवान शिव के जयकारे लगाए। ज्ञात हो कि पिछले साल पुरानी सार्वजनिक शिवमंदिर का पुनर्निर्माण बौलिया पंचायत निवासी शिवभक्त विकाश चौधरी उर्फ टिंकू चौधरी ने निजी कोष से भव्य शिवमंदिर का निर्माण करा समाज को समर्पित किया था। इस पावन अवसर पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन , थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ,एसआई विपिन कुमार ,गोपाल कृष्ण यादव, प्रमोद झा ,योगेंद्र प्रसाद चौधरी , मो मन्नान,दुर्गेश चौधरी ,राजवर्धन चौधरी, सुशील मंडल ,धीरेंद्र चौधरी ,बीरेंद्र चौधरी ,गणेश मंडल ,श्यामवर्धन चौधरी,बौलिया मुखिया जर्जिस आलम ,पुर्व मुखिया प्रकाश चंद्र मंडल ,विजय साह ,राज बिहारी रजक, प्रेम कुमार झा,अंश वर्धन ,ज्ञान वर्धन, प्रिंसवर्धन चौधरी, विकास मंडल ,शंकर यादव ,मंगल यादव ,अरविंद यादव, रवि ठाकुर ,सोनू यादव ,धनराज मंडल ,अमित मंडल ,असीम सिंह,अरविन्द ,अखिलेश यादव ,पवन रजक ,श्रवण मंडल ,मो सर्वर , पवन ,रविन्द्र यादव ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
