April 29, 2026

कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, एक रेफर ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार मनिहारी फोरलेन पर रविवार की देर शाम मनिहारी प्रखंड के कुतुबपुर के समीप कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए। कार का चालक मौका देख फरार हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां सोहेल खान 24 वर्ष छोटी कजरा सेमापुर पिता मुस्तकीम खान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया वही हाफिज नूर आलम 16 वर्ष पिता मोहम्मद शरीफ बौलिया गुमटी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर साहिन ने बताया कि रविवार को लगभग 25 ट्रेफिक एक्सीडेंट के मामले आए जिसे प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

Previous post विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next post अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने दो शव किया बरामद जांच में जुटी पुलिस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial