विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड के बौलिया पंचायत स्थित उपेंद्र प्रसाद चौधरी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत संचालित विजडम पब्लिक स्कूल के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विजडम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र मंडल,राज वर्धन चौधरी,मधु मालती देवी ,प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार,एवं जयदेव ठाकुर एवं अंश वर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने काफी मनमोहक प्रस्तुति दी एवं उपस्थित सभी अभिभावकों एवं दर्शकों का खूब मनोरंजन किया एवं तालियां बटोरी। डायरेक्टर प्रकाश चंद्र मंडल एवं राज वर्धन ने उपस्थित सभी अभिभावकों को संबोधित किया और उपेंद्र प्रसाद चौधरी ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे विद्यालय के उद्देश्य को समझाया और बच्चों की शिक्षा के प्रति और ज्यादा जवाबदेह होने के लिए जागरूक किया और शिक्षा के महत्व को समझाया।कार्यक्रम में स्वीटी चौधरी प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ,शिक्षक सोनू चौधरी,डोमन पंडित,गोपाल झा ,जयदेव ठाकुर,अमन कुमार ,ज्योति कुमारी,नेहा कुमारी,कविशा कुमारी,सरिता कुमारी उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
