May 2, 2026

शराब पर नए आदेश आने के बाद लोगों में हड़कंप

Read Time:2 Minute, 7 Second

कोंच। बीते मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शराब पर सख्ती बरतने को लेकर कई अहम निर्णय लिया गया था। जिसके बाद से शराब बेचने वाले एवं शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त बातें आँती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आँती थाना क्षेत्र के आँती , कल्याणपुर तथा काबर में बीते दो दिनों से लगातार एक एक ठिकाने पर शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वहीं , कुछ लोगों का कहना है कि अगर शराब पीने के हालत में या बेचने की स्थिति में जब गाँव में चौकीदार तथा थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष (एस एच ओ) पर कार्रवाई होगी तो आम जनता पर क्या हो सकता है , यह समझने की जरूरत है। इसी भय से लोग मदिरा सेवन करना भूल गए हैं। इतना ही नहीं , उस दुकान की गली जाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इस संबंध में जब आँती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने नवबिहार टाइम्स को कहा कि लगातार रात हो या दिन छापेमारी की जा रही है। जन प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों से सहयोग लेते हुए अपील की गई है कि किसी भी गाँव में शराब से जुड़ा कोई मामला हो तो तुरंत जानकारी दें , नाम को गुप्त रखा जाएगा और दोषियों पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post आम लोगों की हत्याओं के बीच बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा , कश्मीर में 2 साल बाद नहीं दिखेगा आतंकवाद ।
Next post अभाविप ने कहा मगध विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति एवं सभी दोषियों कि जल्द हो गिरफ्तारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial