August 28, 2026

वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आज खेला जाएगा फाइनल ।

Read Time:2 Minute, 56 Second

विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)

बख्शी का तालाब स्थित चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय में चल रही 68वीं उत्तर प्रदेश सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) मे शुक्रवार को सुबह क्वार्टर सेमीफाइनल खेला गया। सेमीफाइनल में सहारनपुर का सम्भल से, बिजनौर का मेरठ से, जौनपुर का रामपुर से, कानपुर देहात का देवरिया से खेला गया। कानपुर देहात, सहारनपुर, संभल, बिजनौर, मेरठ एवं रामपुर के खिलाड़ियों का बहुत अच्छा दर्शन रहा सेमीफाइनल जौनपुर का देवरिया से, मेरठ का संबल से खेला जा रहा है। फाइनल मैच देवरिया और संभल के बीच खेला जाएगा महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया की 68वीं उत्तर प्रदेश वालीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया से राहुल यादव, अंकित कुमार,जावेद, सुधांशु, अंकुर, यशवंत, अविनाश छोटेलाल एवं पुष्पेंद्र ने अच्छा प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सीनियर वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया की 8 टीमों के बीच में सेमीफाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच 18 मार्च को खेला जाएगा। 68 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच का आनंद उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी अंबरीश भदोरिया, सर्वेंद्र सचान, पी एस गिल, सीपी सिंह, चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के महामंत्री बैजनाथ रावत, निदेशक प्रो योगेश कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रो गजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल चौरसिया, दुर्गेश कुमार सिंह, धनेंद्र सिंह, शिव बहादुर सिंह चौहान, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुधीर सिंह , शैलेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, रवि प्रताप सिंह ,दीपक सिंह, आशीष सिंह, अनुज सिंह राठौर,सुनील भदौरिया, विकास सिंह भीम ,अवनीश सिंह तथा क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता में मैचों का आनंद लिया।

Previous post अमदाबाद नपं का कार्य पैंतीस करोड़ से नगरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
Next post अल- हुदा एकेडमी के प्रांगण में छात्रों द्वारा किया गया वृक्षारोपण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial