August 28, 2026

अल- हुदा एकेडमी के प्रांगण में छात्रों द्वारा किया गया वृक्षारोपण ।

Read Time:2 Minute, 22 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

अल- हुदा एकेडमी के प्रांगण में छात्रों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छायादार एवं पौधों का रोपण किया गया। वहीं आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डॉयरेक्टर नदीम अहमद ने कहा कि वृक्ष मनुष्य को प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है, जो की हमे जीवन देते हैं वृक्षों को लगाना ही नहीं अपितु इन्हें लगाना तथा वृक्षों को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए धरती पर जितना अधिक से अधिक वृक्ष होंगे उतना ही मनुष्य को ऑक्सीजन मिलेगा।पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उमर मुर्शीद ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षक मुहम्मद अखलाक, भाषा शिक्षिका निशात शबनम के साथ जूनियर छात्रनायक अलीज़ा प्रवीन, सीनियर छात्रनायक सोहानी प्रवीण, रौनक प्रवीन, अम्मार मुर्शीद, संजर आलम, कहकशां परवीन,रेशमी प्रवीन, अहमद रज़ा, खुशनामा परवीन, यूसुफ़ रज़ा,आसिया परवीन, सोफी परवीन और अफसाना आदि मौजूद थे।

Previous post वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आज खेला जाएगा फाइनल ।
Next post प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का लिया संकल्प ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial