June 27, 2026

रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक दिए कई निर्देश

Read Time:2 Minute, 12 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, पूजा कमिटी के सदस्यों और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित हुए। बैठक की अगुवाई पुलिस निरीक्षक मो इरसाद आलम ने किया। बैठक में विशेष रूप से हसनगंज बीडीओ रितेश कुमार, अंचलाधिकारी उदय प्रसाद, थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार त्योहार को मनाने के लिए दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। बताया कि जुलूस पारंपरिक मार्ग से गुजरे इसका निर्देश दिया गया।पुलिस निरीक्षक मो इरसाद आलम ने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक किया गया। इस बैठक में जनप्रतिनिधि गणमान्य शामिल हुए रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि रामनवमी में जुलूस निकाली जाएगी पुलिस प्रशासन रहेंगे। और कुछ जगह पर पुलिस बल की तैनाती की भी रहेगी। मौके प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, मुखिया रुस्तम अली, पूर्व मुखिया बिपिन सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, पूर्व मुखिया विजय साह, समाजसेवी गौतम कुमार समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कमिटी के लोग उपस्थित थे।

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु आयोजित जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post ब्रुसेलोसिस वैक्सीन के डोज से पशुओं को मिलेगी रक्षा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial