May 2, 2026

डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने कहा पुलिसिंग को नहीं होना चाहिए राजनीति का शिकार प्रधानमंत्री

Read Time:1 Minute, 29 Second

नरेंद्र मोदी लखनऊ में चल रहा है डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए आज पहुंचे थे ।इस दौरान प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री और दोनों गृह राज्य मंत्री भी कांफ्रेंस में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री लंच और डिनर बीजेपी मुख्यालय में ही किया। रविवार को सम्मेलन के समापन समारोह के शामिल होने के बाद वह दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे । सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि पुलिसिंग और राजनीति अलग अलग है, पुलिसिंग को राजनीति का शिकार नहीं होनी चाहिए। केंद्र एवं राज्य की एजेंसियों में बेहतर तालमेल पर जोर दिया। लखनऊ में 3 दिन तक चलने वाले 56वी डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि साइबर क्राइम बड़ी चुनौती बनती जा रही है ।नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड बना है, केंद्र सरकार ने कई तरह के सेंटर बनाए हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं इनका इस्तेमाल होनी चाहिए ।

Previous post विद्यालयों के अनियमितता पर शिक्षा पदाधिकारी ने निकाली स्पष्टीकरण
Next post जीबीएम कॉलेज में ‘वर्ल्ड डे ओफ रिमेम्बरेन्स फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स’ का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial