October 27, 2026

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री का हुआ भव्य अभिनंदन।

Read Time:3 Minute, 58 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

जिला राजद द्वारा बीएड डिग्री कॉलेज के एक सभागार में राजद जिला अध्यक्षा इशरत परवीन की अध्यक्षता में मंत्री बनने के बाद पहली बार आए आपदा प्रबंधन मंत्री शहनवाज आलम का सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के पूर्व चेयर मैन ज़ाकिर अनवर ने किया।इस अवसर पर मंत्री शहनवाज आलम ने बताया कि राज्य में आपदा प्रबंधन मामले सरकार बेहतर कार्य कर रही है सभी जिला में आपदा से प्रबंधन को लेकर अलग से अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही है भवन निर्माण हो रहा है। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व चौतरफा विकास हो रहा है। राज्य सरकार के विकास से केन्द्र सरकार बौखला गई है काम करने नहीं दिया जा रहा है ईडी सीबीआई जांच एजेंसियों को लगा दिया गया हर महीने इडी सीबीआई जांच टिम राजद नेताओं को विशेषकर लालू प्रसाद यादव जी के परिवार को और उनसे जुड़े नेताओं के घरों पर छापेमारी करती है आज तक केन्द्र जांच एजेंसियों को कुछ भी हाथ नहीं लगा जनता सब तमाशा देख रही है।कार्यक्रम को बरारी विधायक विजय कुमार सिंह राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल पूर्व राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय जदयू जिला अध्यक्ष मो शमीम इकबाल राजद प्रदेश सचिव सुदामा सिंह निषाद राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह राजद नेता कुंदन यादव बरारी के दिवंगत विधायक की पत्नी कुमारी बेबी नीरज मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव मो शम्मी ललिता तिर्की भोला पासवान सरदार अमरेन्द्र सिंह जदयू नेता राजकुमार गुप्ता राखी यादव बिनोद सिंह सरदार योगिंद्र सिंह विकास साह श्रीलाल उरांव गोपाल यादव भूषण सिंह अनीसुर रहमान केदार सिंह कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास शाहनवाज खान राकेश यादव मो मसरूर आलम राजद के भीम यादव श्यामलाल यादव मंजू देवी बिमल मालाकार दीना यादव संतोष यादव बिमल रवि दास संजय कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया। अभिनंदन समारोह में राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने सीमांचल जैसे राष्ट्रीय स्तर आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर अग्निशमन दल बनाने की मांग किया कार्यक्रम के पश्चात मंत्री शहनवाज आलम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी थाना स्तर पर अग्निशमन दल बनाया जाएगा। विदित हो कि सीमांचल में हर साल हजारों परिवार अग्नि पीड़ित होते हैं बर्बाद होते हैं।

Previous post रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी का चक्का उतरा।
Next post आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जले लाखों का नुक़सान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial