October 27, 2026

आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जले लाखों का नुक़सान।

Read Time:1 Minute, 32 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी क्षेत्र के बौलिया पंचायत के इस्लाम नगर वार्ड नंबर 08 में आग के लगने से पांच घर जल कर खाक हो गये। घर मे रखे आनाज, बर्तन , वस्त्र सहित रखी नगद राशि भी जल गयी। खाना बनाने के दौरान निकली चिनगारी से आग लगने की आशंका लोगों ने जाहिर की है। इस आग लगने की घटना में मो रियाजुद्दीन पिता अब्दुर रहमान उम्र 47, के घर पूरी तरह जल गये। आग लगने के बाद मची चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची थी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर मनिहारी पुलिस एस आई गौतम कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने मे सहयोग किये । बौलिया पंचायत के उप मुखिया अनवर आलम ,वॉर्ड सदस्य प्रतिनिधि मोo रफत आलम, समाजसेवि , फैसल आलम, मोo नसीम, रमजनी, जिसान आलम, मोo आजाद, मोo अजहर, मो राहुल, मो करीम जॉनी आलम, सानो, इजराइल, मो आलम, मो सलमान, मोo कैफ, मोo बादल मोo बरकत व अन्य ग्रामीणों आग बुझाने में सहयोग किया।

Previous post बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री का हुआ भव्य अभिनंदन।
Next post जिला इकाई ने संगठन के विस्तार को लेकर मनिहारी में की वैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial