July 20, 2026

दिवंगत पुर्व विधायक के आत्मा शांती हेतु शोक सभा का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 31 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सीमांचल सहित जिले से राजद के कद्दावर नेता बरारी से पूर्व विधायक नीरज यादव की असामयिक निधन से राष्ट्रीय जनता दल परिवार मर्माहत है। शुक्रवार को मनिहारी नगर पंचायत की सभागार मे दिवंगत नेता नीरज यादव के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।उनके चित्र पर बड़ी संख्या मे राजद परिवार के सदस्यों व आमजन ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने श्रद्धा सूमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके निधन को राजद, सहित स्वयं के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। आगे कहा कि उनके असमय चले जाने से उन्होंने अपना सच्चा हितैषी एवं राजनीतिक पथ प्रदर्शक खो दिया है।इस अवसर पर पार्षद अनुज मंडल, गुलाब चौधरी,मो जावेद, मुस्ताक हुसैन,युगल पासवान, बंटी श्रीवास्तव, राजेन्द्र पासवान ,श्रवण कुमार, मनोज पासवान, गजेंद्र यादव, भुपेंद्र यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post भाजपाइयों ने भाजपा की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Next post ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial