July 27, 2026

ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

Read Time:2 Minute, 28 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना क्षेत्र मेंं एक ही रात में 3 गांंव में चोरोंं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चार की संख्या में चोरोंं ने घटना को अंजाम दिया। मोबाइल एवं मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया। ग्रामीणोंं के सहयोग से एक चोर को पकड़ा गया। बाकी तीन भागने मेंं सफल हो गया। थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के बिजैली गांव में एक घर में चोरी करने घुसे एक चोर को ग्रामीणों को खदेड़कर पकड़ा और चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।इस बाबत पीड़ित सोनिया देवी पति अनिरुद्ध राय ने आवेदन पर डंडखोरा पुलिस ने गिरफ्तार मो.फतेह उर्फ एश्तेयाक पिता मो. रउफ ग्राम.कुरसंडा थाना प्राणपुर को को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि हमलोग चार आदमी साथ-साथ चोरी करते हैं।एश्तियाक की निशानदेही पर पुलिस ने प्राणपुर थाना क्षेत्र के हरसुआ निवासी मो.आमिर पिता मो.लोलुवा उर्फ दबीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं मो राजा ग्राम जौनिया और मो.सोनू ग्राम कुरसंडा फरार हो गया है।थानाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि घर में घुसकर चोरी करने का हल्ला होने पर भागते एक युवक एश्तियाक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द किया।जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे।हिरासत में लिए युवक की निशान देही पर पुलिस ने उसके साथी मो.आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी का 6 फोर जी और 3 छोटा सेट मोबाइल बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

Previous post दिवंगत पुर्व विधायक के आत्मा शांती हेतु शोक सभा का हुआ आयोजन।
Next post भीम संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial