September 15, 2026

कार्यालय परिचारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 44 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा कार्यालय  परिचारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय परिचायी दिगंबर यादव 2006 में सरकारी सेवा में आए थे और 18 वर्षों की सेवा के उपरांत 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत हो रहे हैं । इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मी के द्वारा सोल एवं  फूल की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।  इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि दिगंबर बाबू का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा । सभी लोगों के साथ इनका व्यवहार उत्तम रहा है। कुशल व्यक्तित्व के धनी आदमी है। ग्रामीण ,प्रतिनिधि या कर्मियों के साथ इनका मधुर संबंध रहा है । आने वाले समय में स्वस्थ एवं खुश रहे ईश्वर से यही कामना करते हैं ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी कर्मियों का एक प्रावधान है निर्धारित समय के अनुसार सभी को सेवानिवृत्ति प्राप्त करनी होती है ।लेकिन इस दरमियान उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोगों द्वारा याद किया जाता है यह बहुत बड़ी उपलब्धि होती है ।दिगंबर जी मृदुभाषी एवं सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं।  अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा अंचल कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत हैं । मेरा अंचल कार्यालय में थोड़े दिनों का कार्यकाल हुआ है। अल्प समय में मैं इनसे परिचित हूं ।काम उनकी प्राथमिकता होती है। अनुशासन प्रिय व्यक्ति हैं ।पदाधिकारी एवं कर्मी तथा लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर ईमानदारी से काम करने वाले व्यक्ति हैं। स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।। इस मौके पर वरीय लिपिक रामानंद सिंह सहित प्�

Previous post मनिहारी में प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Next post आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा ,कुल 855 छात्रों के लिए बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र, बीपीएसपी बना आदर्श केंद्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial