आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा ,कुल 855 छात्रों के लिए बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र, बीपीएसपी बना आदर्श केंद्र ।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल की ओर से मनिहारी में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । काउंसिल की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षाओं को दो पालियों में आयोजित किया जाना है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से आयोजित की जाएगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा।मनिहारी के बीपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कन्या मध्य विद्यालय एवं पीएल एसएन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नियमों के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा में छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए केवल 9 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए 1:30 बजे तक ही एंट्री प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार से लेट आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री प्रदान नहीं की जाएगी। परिक्षार्थी अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से आधे घंटे पहले सुनिश्चित करें।वहीं इस संबंध में मनिहारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया की बीपीएसपी विद्यालय में 250 स्टूडेंट्स,कन्या मध्य विद्यालय में 400 तथा पी एल एस एन विद्यालय में 205 छात्रों की परीक्षा होनी है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
