October 18, 2026

अमावस्या पर मनिहारी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी।

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अमावस्या के अवसर पर मनिहारी के गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के लिए कटिहार के अलावा सीमांचल के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु निजी वाहनों से लगातार पहुंचते रहे। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी वाहनों और चारपहिया वाहनों को घाट की ओर जाने से रोक दिया गया था। वहीं, स्नान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर बैरिकेडिंग की गई थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Previous post बारसोई में बैंक से निकाले गए ढाई लाख रुपये की चोरी, पुलिस ने पूरी राशि किया बरामद।सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Next post कोसी स्नातक चुनाव को लेकर जन स्वराज में हलचल तेज उम्मीदवार रजनीश रंजन ने कि प्रेस कॉन्फ्रेंस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial