April 30, 2026

पांच लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को पांच लीटर देशी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर सोसा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें एक शराब तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसमें हंजू मारंडी पिता मंजू मारंडी साकिन सोसा थाना हसनगंज जिसे सोसा गांव से शराब का गेलन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गस्ती दौरान पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Previous post राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग की जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ ।
Next post दक्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दमख़म ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial