राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग की जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तहत शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुष्ठ रोग की जनजागरूकता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने क्षेत्रों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एएनम, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ मरीजों की खोज एवं जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई। बताया किसी व्यक्ति के शरीर में सफेद दाग हो और उसमें सुन्नपन लगे तो सबसे पहले किसी भी सरकारी अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बिना संकोच दिखाना चाहिए। रोगी की पहचान होने पर 6 महीने से 1 वर्ष तक एमडीटी दवा खाने से संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो जाता है। बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव रखते थे, इसलिए उनके पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह संदेश दिया है कि, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने या उनके पास रहने से रोग नहीं फैलता है। कुष्ठ की बीमारी कीटाणुओं से होती है और उसका इलाज पूर्णतया संभव है। मौके पर कुष्ठ रोगियों की पहचान व जागरुकता को लेकर मौजूद एएनम व आशा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
