दक्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दमख़म ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के क्रीड़ा खेल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया। आयोजित खेल की शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की आदि शिक्षक ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शिरकत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में सफल बच्चों के बीच उपहार वितरण किया जाएगा। खेल में फुटबाॅल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौर, ऊंची कूद वालीबाॅल, खो-खो एवं योग को सम्मिलित किया गया है। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेल भी अति आवश्यक है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में होता है। खेल प्रतियोगिता से बच्चों को दूरदराज जाकर भी विभिन्न परिवेश में अपनी क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है। मंच संचालन शिक्षक रंजीत कुमार कापड़ी ने किया। इस अवसर पर मुखिया रानी देवी, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, लेखापाल विकास कुमार, कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष ज्योतिष कांत कुमार, वार्ड सदस्य नीरा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
More Stories
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
