November 8, 2026

कुरसेला में 14 दिसंबर को विराट शिव गुरु महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Read Time:2 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे 77 के हवाई अड्डा रोड पर आगामी 14 दिसंबर रविवार को एक दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक महोत्सव में कोशी–सीमांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन की तैयारी जोर–शोर से चल रही है।आयोजन को सफल बनाने हेतु कई जिलों से पहुँचे शिव शिष्य (महिला/पुरुष) आयोजन स्थल पर जुटे हुए हैं। श्रद्धालु साफ–सफाई, पंडाल निर्माण, रूट व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, ताकि महोत्सव को भव्य और बेहतर रूप दिया जा सके।आयोजन समिति के अध्यक्ष रवेंद्र कुमार रवि ने बताया कि महोत्सव का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक हवाई अड्डा रोड, कुरसेला में सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्षा बरखा आनंद तथा मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद की उपस्थिति की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।यह महोत्सव पूरी तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न होगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।मौके पर आयोजन समिति के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष सह शिव शिष्य अभय कुमार, आशीष कुमार आशीष, अजय अग्रवाल, कमल किशोर, कौशिक कुमार सिंह, हरदेव मंडल, मनोज यादव, ननकी देवी, शीला देवी, रिंकू देवी, दुखनी देवी सहित दर्जनों शिव शिष्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Previous post राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चलाए जा रहा है व्यापक संपर्क अभियान।
Next post दिल्ली में एसआइआर के खिलाफ महा रैली की तैयारी तेज कटिहार से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial