ओवरलोड ट्रक की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
आक्रोशित ग्रमीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।
मंगलवार सुबह मनिहारी के आजमपुर गोला के पास महावीर मंदिर के समीप ट्रक की चपेट मे आने से( 65) वर्षीय झल्लू महलदार की मौके पर मौत हो गयी। मृतक भागलपुर जिले का नाथनगर निवासी है,जो अपनी पुत्री व दामाद के साथ मनिहारी शंभूडीह मे रहते थे। मृतक झल्लू महलदार के दामाद ने बताया कि आज सुबह बाजार से लौटने के क्रम मे उनके ससुर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।ग्रमीणों के सहयोग से भाग रहे ट्रक चालक व खलासी को पकड़ लिया गया। ग्रमीणों ने मनिहारी आजमपुरगोला जानेवाली पथ को बाधितकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा सहित न्याय दिलाने की मांग की ।इस बीच स्थानीय प्रशासन के एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ राजेश रंजन, थानध्यक्ष राम विलास सिंह, नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, मुखिया रामजी यादव, पुर्व पार्षद उत्तम यादव, पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान ने समझा बुझाकर जाम हटाया। उपमुख्य पार्षद शूभम ने कहा कि उक्त पथ पर क्षमता से अधिक भार लेकर अनियंत्रित होकर चलनेवाली वाहन पर प्रशासन को संज्ञान लेकर रोक लगाना चाहिए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे लेकर कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
