रामचरितमानस पाठ सुनने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के द्वाशय पंचायत अंतर्गत कंधर पैली गांव में सात दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। रामचरितमानस पाठ में भगवान राम के बाल्यावस्था से लेकर अयोध्या कांड तथा सीताहरण एवं रावण वध तक के पाठ को निरंतर श्रद्धालुओं को सुनाया गया। रामचरितमानस पाठ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विभिन्न स्थानों से रामायण पाठ करता संतों एवं महात्माओं को बुलाया गया है। मधुसूदन बाबा, जनार्दन बाबा , रामाधार बाबा, राम नंदन बाबा, लाल किशोर , बृजेश झा, हरेराम बाबा, विश्वनाथ बाबा, बालेश्वर बाबा द्वारा रामचरितमानस पाठ निरंतर किया गया। श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई तो वही रामचरितमानस के दोहे को संगीतबद्ध कर श्रद्धालुओं को सुनाया गया। श्रद्धालु रामचरितमानस पाठ सुनकर मंत्र मुक्त हो गये। रामप्रकाश महतो की निज निवास पर आयोजित कार्यक्रमों में आसपास के दर्जनों गांव के महिला पुरुष युवक-युवतियों ने रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे।रामचरितमानस पाठ 1 अप्रैल से प्रारंभ हुई है जो 5 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
