सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक को दी गई नम आंखों से विदाई।
संजय कुमार (कोढ़ा)
झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र झा की सेवानिवृत्ति पर पोषक क्षेत्र के ग्रामीण एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने समारोह आयोजित कर भाव भीनी विदाई दी।आयोजित समारोह में श्री झा को पुष्प माला के साथ कई उपहार देकर उनके द्वारा विद्यालय में किये गए कार्यों एवं बिताए गए लम्हों को याद कर उनसे सीख लेने पर बल दिया गया। पोषक क्षेत्र के बुजुर्ग अभिभावक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानाध्यापक सुरेंद्र झा ने विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणकारी से छुड़ा कर विद्यालय को सुंदर बनाने का काम किया गया है वे अपने आप में अद्भुत के साथ समाज के लिए उपयोगी है हालांकि इन कार्यों के लिए कई लोगों का विरोध झेलना पड़ा लेकिन अपने नुकसान की परवाह किये बगैर श्री झा समाज हित के लिए जो कार्य किया वो तारीफ के काबिल है।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रमुख वकील दास ने सूरेन्द्र झा के कार्यकाल की सराहना करते हुए नए प्रधानाध्यापक महानंद पंडित को विद्यालय संचालन समुचित ढंग से करने की सलाह दी।। आयोजित समारोह में पंचायत के मुखिया,प्रखंड उप प्रमुख महेश प्रसाद मेहता अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,बलदेव मिस्त्री,अनिल साह जमील अहमद दिलकश,मो फ़ारूक़ अली,रणधीर कुमार,प्रभात कुमार सहित कई प्रबुद्धजनों ने उनकी विदाई करते हुए उनके कार्यों को सराहा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक अशोक मेहता,सचिन कुमार ने श्री झा को अंग वस्त्र भेंट कर उनकी लंबी आयु की कामना की।इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र झा ने उपस्थित सभी लोगों से अपनी उस भूल की क्षमा मांगी जो उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी उनसे हो गई होगी।
