गांधी जयंती पर कांग्रेस ने माल्यार्पण के बाद किया पदयात्रा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्थानीय शहीद चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं पदयात्रा निकालकर सभी सदर अस्पताल पहुंचे जहां कांग्रेस नेत्री ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के फल का वितरण किया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी अब लोग महात्मा गांधी के विचार पर ही चल कर समाज में शांति और सौहार्द कायम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए मार्गों पर चलने के लिए सभी को आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि इस समय देश और समाज के सामने कई चुनौतियां हैं, उन चुनौतियों को पार करने के लिए हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है,ताकि अपने देश को सुरक्षित किया जा सके।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
