बल्थी महेशपुर में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन 108 पशुओं का हुआ इलाज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव के बांस हटिया के समीप सोमवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाएं कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित किया गया।शिविर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार की उपस्थिति रही। वहीं सहयोगी कर्मियों में शंकर रजक, धीरज कुमार एवं बबीता कुमारी शामिल रहे।इस संबंध में डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 72 पशुपालकों ने भाग लिया, जिनके कुल 108 पशुओं का बांझपन से संबंधित इलाज किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इसके अलावा पशुओं में पाई जाने वाली अन्य बीमारियों की दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही कोल्ड वेव को देखते हुए पशुपालकों को पशुओं को ठंड से बचाने के लिए हवा बंद स्थानों में रखने, शुद्ध पानी पिलाने, संतुलित व विटामिन युक्त आहार देने तथा पशु आवास की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।शिविर के दौरान मौके पर दर्जनों ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित रहे।
Next post
सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के लिए ले जाते रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
