November 10, 2026

मनिहारी में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर बुद्धिजीवियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर वीरता को नमन किया। वक्ताओं ने कुंवर सिंह की जीवनी और 1857 की क्रांति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रतन पोद्दार, दिलीप शुक्ल, शिक्षक संतोष पासवान, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विजय सिंह, जयप्रकाश यादव, नीरज चौरसिया, विकेश चौरसिया, राजा सिंह, ब्रजेश झा, अमन सिंह, पंकज अग्रवाल व सुभाष चौधरी उपस्थित रहे।

Previous post जन अधिकार संघर्ष मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च पहलगाम के मृतकों दिया श्रद्धांजलि।
Next post गंगा में डूबी मासूम का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सांसद ने परिजनों से की मुलाकात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial