November 10, 2026

जन अधिकार संघर्ष मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च पहलगाम के मृतकों दिया श्रद्धांजलि।

Read Time:1 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नेताजी चौक से जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में विशाल केंडल मार्च निकाल कर विभिन्न चौक चौराहा घूमते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी लोगों ने एक स्वर में इस आतंकवाद घटना की निंदा किया। संघर्ष मोर्चा के संयोजक मिलन कुमार मंडल ने कहा की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। मोदी सरकार इस जघन्य कृत्य में शामिल आतंकियों को कड़ा सबक सिखाएगी।इस अवसर पर मिलन कुमार मंडल, बिमल मंडल, लाल बहादुर मंडल, मनोज जायसवाल,रवि साह, केंपू मंडल, सुजीत सहनी, बिंदेश्वरी मंडल,मुन्ना आर्य, दिनेश कुमार दिनेश, श्रीकांत मंडल, सिंटू मंडल,सुनील कुमार, रमेश मंडल, कपिल मंडल, अश्वनी कुमार,भोला कुमार, सुमन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Previous post वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मक्का रेट पॉइंट का किया शुभारंभ ।
Next post मनिहारी में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial