June 26, 2026

शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार)

मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना क्षेत्र में विगत एक वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कही है कि नगर पंचायत अमदाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार मंडल, पिता रामविलास मंडल कई वर्षों से मोबाइल से मुझे वार्ता करता था। बातचीत के दौरान उसने शादी का प्रलोभन दिया।और मुझे अपने घर व कटिहार स्थित जैन होटल में शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने कही है कि बीते 30 अक्टूबर को आरोपी ने उसे तेज नारायणपुर स्टेशन बुलाया। स्टेशन पहुंचनें पर जब शादी की बात कही तो। आरोपी ने उसे बाइक पर बिठाकर घर छोड़ने के दौरान चन्नी मोड़ के पास उतार कर गाली गलौज की तथा मारपीट की। और उन्होंने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा जो करना है कर लो। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीत को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous post एनडीए उम्मीदवार विजय सिंह निषाद के प्रचार पोस्टर फारने की सुचना।
Next post हसनगंज थाना क्षेत्र मे बाइक की टक्कर से एक बालक की हुई मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial