June 26, 2026

हसनगंज थाना क्षेत्र मे बाइक की टक्कर से एक बालक की हुई मौत

Read Time:1 Minute, 46 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज थाना क्षेत्र मे बाइक की टक्कर लगने से एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों सड़क अवरुद्ध कर बाइक चालक पर कारवाई की मांग कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को साम करीब 6:30 बजे श्रवण कुमार,साहुल कुमार और मनीष कुमार सरदाही चौक से वापस अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने इन्हें टक्कर मार दी,जिससे सरदाही,केलाबाड़ी निवासी 16 वर्षीय साहुल कुमार पिता छंगोरी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को घंटों हसनगंज कटिहार जाने वाली मार्ग को सरदाही चौक के करीब अवरुद्ध कर बाइक चालक पर कारवाई करने की मांग करने लगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल घटना स्थल पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और इस घटना पर अपना दुख प्रकट किया।थाना अध्यक्ष निक्की ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। और मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Previous post शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
Next post सड़क दुर्घटना में, बाइक सवार तीन युवक घायल जिसमें दो रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial