November 2, 2026

एनडीए उम्मीदवार विजय सिंह निषाद के प्रचार पोस्टर फारने की सुचना।

Read Time:2 Minute, 58 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। शनिवार की शाम एनडीए उम्मीदवार विजय सिंह निषाद के प्रचार वाहन पर हमला एवं पोस्टर-बैनर फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर प्रचार दल के सदस्यों के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी शिकायत दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रचार वाहन चालक अनिल कुमार मेहता और उनके साथी मुकेश कुमार मेहता ने बरारी थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वे अपने टोटो (बीआर-39-ईआर-419) पर लगा लाउडस्पीकर और पोस्टर के साथ एनडीए प्रत्याशी का प्रचार करते हुए रौनिया गांव गए थे। गांव के अंतिम छोर, भवेश यादव के घर के पास आगे सेमापुर की ओर बढ़ रहे थे कि तभी दो युवक भैंस लेकर आए और अचानक लाठी-डंडे के साथ गाली-गलौज करते हुए वाहन पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे।आवेदनकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित युवकों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया और मारपीट की। जान बचाकर भागते समय उन्होंने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले युवकों में एक का नाम सुनील यादव है, जबकि दूसरा पंकज यादव का पुत्र बताया गया है। दोनों को राजद समर्थक बताया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया है। एनडीए समर्थकों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक प्रणाली पर आघात हैं और प्रशासन को शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग किया है।

Previous post बरारी जदयू के उम्मीदवार बिजय सिंह निषाद को दिया जान मारने की धमकी
Next post शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial