April 19, 2026

आग लगने से दर्जन भर घर जले लाखों का नुक़सान

Read Time:1 Minute, 8 Second

चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से दर्जन भर घर जलें लाखों के संपत्ति का नुकसान ।मधेपुरा में सदर प्रखंड के साहूकार पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लग जाने से 12 परिवारों का घर जल का राख हो गया। जिसेसे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आंकड़ों में नुकसान का अनुमान दस लाख रुपए बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जयकृष्ण यादव के घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के समय निकली चिंगारी से आग लगी । जो धीरे-धीरे अपने चपेट में आसपास के लोगों के घर भी ले लिया । इस आगलगी में पिडीत परिवार के पहनावे के अलावा कुछ नहीं बचा। इस संबंध में स्थानीय अंचलाधकारी द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपने की निर्देश दिए गए हैं ।

Previous post पटाखा फोड़ने के दौरान एक बच्चा बुरी तरह घायल
Next post पासपोर्ट कवर का किया ओनलाइन ओर्डर मिला ओरिजनल पासपोर्ट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial