May 31, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनिहारी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता पाई। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के आदेश पर दिवा गश्ती में निकले एएसआई अरुण कुमार ने गुप्त सूचना पर बौलिया निवासी नरेश यादव को उसके घर के पीछे से 10 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शराब जब्त कर आरोपी को थाना लाकर कांड संख्या 221/25 दर्ज किया गया। बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नरेश यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच प्रशिक्षु एसआई सत्यम कुमार कर रहे हैं।

Previous post मनिहारी में जीआर राशि वितरण को लेकर हंगामा, सूची में गड़बड़ी पर जनप्रतिनिधियों का विरोध।
Next post प्राथमिक विद्यालय बड़हुआं के छात्र-छात्राओं को बैग किताब एवं कॉपी किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial