May 31, 2026

मनिहारी में जीआर राशि वितरण को लेकर हंगामा, सूची में गड़बड़ी पर जनप्रतिनिधियों का विरोध।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड सभागार में मंगलवार को हुई बैठक जीआर राशि वितरण में गड़बड़ी को लेकर हंगामेदार रही। प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में तीन घंटे चली बैठक में मुखिया, सरपंच व वार्ड सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची से हटाए गए, जबकि अपात्र लाभार्थियों को राशि मिल गई। अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति पर बार-बार विरोध हुआ। जदयू नेता शंभू सुमन ने चेताया कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। बीडीओ ने भरोसा दिलाया कि सूची मिलान कर वंचित परिवारों को राहत दिलाई जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जदयू प्रदेश महासचिव मंजय साह, मुखिया ललन यादव,हरेराम यादव, शिवजी यादव, सुभाष मंडल,जरजिश आलम,पिंटु यादव, संजय मंडल, कुंदन पासवान, मुन्ना रजक सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post मवेशियों को बचाने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकराई बस , हताहत नहीं।
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial