April 16, 2026

एडीजे कटिहार ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण।

Read Time:2 Minute, 47 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

डीएलएसए के अध्यक्ष सह जिला जज हेमन्त कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम ने शुक्रवार को मंडल कारा कटिहार का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, रसोईघर, जेल अस्पताल और जेल में स्थित विधिक सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया । वही इस फोरम सचिव डीएलएसए श्री राम द्वारा जेल की संधारित पंजी का अवलोकन करते हुए जेल विजिटिंग अधिवक्ता एवं जेल पारा विधिक स्वयं सेवक को निर्देश गया कि वे सुनिश्चित करें की कारा में बंद सभी बंदी जिनका कोई अधिवक्ता प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे है उन्हे पैनल अधिवक्ता अविलंब मुहैया कराया जाय।वही सजायाफ्ता बंदी जिनका अपील अबतक दायर नही हुआ है उन्हे अविलंब पैनल अधिवक्ता प्रदान करे ताकि अपील हेतु अग्रिम करवाई की जाय तथा समय समय पर कारा में संसिमित बंदियों को विधिक सहायता के संदर्भ में जागरूक करें।डीएलएसए सचिव श्री राम ने प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें तथा कैदियों दी जाने वाली भोजन ससमय दे तथा भोजन की गुणवत्ता बढ़ाएं तथा महिला बंदियों के साथ आवासित बच्चे का टीकाकारण एवं दूध की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं बंदियों के बीमारी की स्थिति में समुचित इलाज कराए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने प्रभारी जेल अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि कोई भी बंदी जिसको जरूरत हो उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार से समन्वय स्थापित कर विधिक सहायता प्राप्त कराएं ।इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजेश कुमार मिश्र, जेल अधिवक्ता पूनम कुमारी एवं आशीष कुमार झा प्रधान लिपिक आदि उपस्थित थे।

Previous post प्राणपुर में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों में किया गया झंडा तोलन।
Next post जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार में छात्र-छात्राओ ने पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को हर्षोल्लास से देखा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial