जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार में छात्र-छात्राओ ने पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को हर्षोल्लास से देखा ।
शाहजहां आलम (मनिहारी)
कटिहार जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रारंभ की गई एक सकारात्मक एवं लोक प्रिय मुहिम परीक्षा पे चर्चा 2030 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय के एमपी हॉल में प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर किया गया । वही प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को दिखाया गया.. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा कर्मचारी गण मौजूद रहे । वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह उमंग देखा गया । सभी छात्र छात्राएं उत्साह में मगन होकर इस कार्यक्रम को देख रहे थे । वही इस कार्यक्रम में शामिल हुई जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार की एक छात्रा कृष्णा भारती ने बताया कि हम लोगों को इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से बहुत ही फायदा हो रहा है । हम लोगों के मन में बहुत से सवाल थे लेकिन जब हम लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा तो हमारे मन में जितने भी कन्फ्यूजन एवं डर थे वो सारे खत्म हो गए । इससे हम लोगों को बहुत ही प्रेरणा मिली है और अब इससे हमलोग एग्जाम देने के लिए संपूर्ण तरीके से तैयार हैं । वही जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार के प्रिंसिपल डॉक्टर बृजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है । और ऐसा कार्यक्रम होने से बच्चों को बहुत फायदा हो रहा है । इससे बच्चे शांतिपूर्ण माहौल में तनाव मुक्त होकर अपना एग्जाम दे पा रहे हैं । इसमें प्रधानमंत्री मोदी या सिखाते हैं कि परीक्षा को कैसे सहज रूप से लेना है और इससे बच्चों को डरना नहीं है । एकदम भय मुक्त, तनावमुक्त वातावरण में एग्जाम देना है ।
