September 23, 2026

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

Read Time:3 Minute, 31 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूरे प्रखंड क्षेत्र भर में ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान नमाजियों ने सभी कौम की तरक्की, देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा बल की तैनाती रही । बृहस्पतिवार को ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली। केवाला पंचायत के भालगौर गांव स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी पहुंचे। यहां पर मौलाना हाफिज मुहम्मद फरमान रज़ा मिस्वाही एवं मौलाना अब्दुल गनी मिस्बाही ने नमाज पढ़वाई। अपने बयान में उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही रमजान और ईद के पर्व की महत्व के बारे में बताया। नमाज अदा करने के बाद खुतबा पढ़ा और विशेष दुआ करवाई। मौलाना साहब ने ईद-उल-फितर की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का संदेश देता है। पवित्र रमजान माह के तीस रोजे रखने के बाद खुदा की तरफ से रोजेदारों के लिए यह पर्व विशेष ईनाम भी है। उन्होंने ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए आए सभी नमाजियों से रमजान की तरह ही पूरे वर्ष गुजारने का आह्वान किया। नमाज पढ़ाने के बाद उन्होंने देश में अमन-चैन बने रहने और कौम की तरक्की की दुआ करवाई। नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। उधर, घरों में सेवइयां और अन्य मिष्ठान बनाकर ईद की खुशियां मनाई गई।नए कपड़े पहनकर छोटे बच्चों के खिले चेहरेईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। इस खास दिन बच्चों ने नए-नए कपड़े पहने। वहीं बड़ों से बच्चों ने मनपसंद ईदी पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नन्हे अज्जु, सुफियान खान, आयत अली,और रिजवान एवं फुजेल ने बताया कि अपने अब्बु और रिश्तेदारों से उन्हें ईदी मिली है। इससे वे बेहद खुश है, रोशना थाना अध्यक्ष तारीक अनवर अंसारी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा । बृहस्पतिवार को सुबह लाभा गांव स्थित ईदगाह पहुंचे थाना अध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी और साथ में जमायत में शामिल होकर ईद उल फितर की नमाज भी अदा की।

Previous post निष्पक्ष चुनाव के मद्देनज़र दीयरा क्षेत्रों पर प्रशासन की पैनी नजर
Next post साईकिल चोर को हसनगंज पुलिस ने भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial