अवैध रूप से चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को प्रशासन ने किया सील ।
इसरारूल हक (बारसोई)
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के आलोक में बारसोई प्रखंड में धवादल द्वारा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। 4 दिन पूर्व अल्ट्रासाउंड सेंटर को अल्टीमेटम दिया गया था की अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलकर धावा दल के समक्ष उचित कागजात प्रस्तुत करेंगे। जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका ,डॉ विकास कुमार और बारसोई थाना की टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर की पुनः जांच की।जिसमें जीवन इमेजिंन, हेल्थ चेकअप डायग्नोसिस सेंटर और हलीमा अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक द्वारा धावादल के समक्ष उचित कागजात नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उक्त अल्ट्रासाउंड को सीलकर दिया गया। धावादल के सदस्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी तथा सीएस कटिहार के निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई थी। उचित कागजात प्रस्तुत करने के लिए 15 जून का समय दिया गया था। अल्ट्रासाउंड संचालकों द्वारा उचित दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। तीन अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
