महागठबंधन का महाधरना में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का भरा हुंकार ।
इसरारूल हक (बारसोई)
बारसोई प्रखंड मुख्यालय परिसर में महागठबंधन के घटक दलों द्वारा गुरुवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता ख्वाजा शाहिद एवं संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में माले विधायक महबूब आलम उपस्थित रहे। इस क्रम में नेताओं और कार्यकतार्ओं ने केंद्र की सत्ता से भाजपा को भगाने की बात कही। धरना पर बैठे नेताओं ने जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, संविधान और लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, दलितों और गरीबों के खाद्य, आवास और अन्य लाभकारी योजनाओं में लगातार हो रही कटौती, मनरेगा जैसी योजना में कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी को कानूनी मान्यता देने तथा इसका विस्तार कर सभी फसलों पर लागू करने, नफरत और उन्माद-उत्पात की राजनीति पर रोक लगाने के साथ ही जन सरोकार से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। महागठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद,जदयू नेता मनोज साह, तनवीर आलम, मो फखरूद्दीन, हाजी जफीर, शौकत हुसैन, जूही महबूबा, सीमा यादव, शिव कुमार यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, उदय यादव मुखिया हाजी हसन अंसारी, नियाज अहमद अंसारी, सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
