May 25, 2026

मनिहारी में नुक्कड़ सभा के जरिए स्मार्ट मीटर का विरोध, संघर्ष समिति ने उठाई आवाज

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में मनिहारी संघर्ष समिति ने रेलवे गेट के समीप नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने की। उन्होंने सभा में कहा कि झारखंड जैसे पड़ोसी राज्य में लोगों पर स्मार्ट मीटर का दबाव नहीं डाला जा रहा है, जबकि बिहार में इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।इस विरोध सभा में समिति के अन्य सदस्य जयप्रकाश यादव, हारून रशीद, शैख सियाज, मुन्ना यादव, मुजीबुर्रहमान, शिवनारायण रविदास, शेख आलिम, मोहम्मद मोकिम, जंतु राय, आदित पासवान और विजय साह उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज बुलंद की और प्रशासन से इसे वापस लेने की मांग की।

Previous post छठ पर्व के मद्देनजर मनिहारी में प्रशासन का अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू
Next post प्रशासन की तैयारी को ठेंगा दिखाते ओटो ड्राइवर और ट्रक, छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर मंडराता खतरा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial