अधिवक्ताओं ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि
कानपुर — संवाददाता अनुज तिवारी
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव ने अपने हास्य कलाकारी से कानपुर का नाम प्रदेश और देश सहित विदेशों तक में रोशन किया हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।पूर्व महामंत्री बार एसोसियेशन चैयरमैन इल्डार कमेटी लायर्स एसोसियेशन ने कहा की संघर्ष से ही सफलता प्राप्त होती है यह राजू श्रीवास्तव के जीवन से सीखना होगा। राजू श्रीवास्तव ने मुफलिसी से अपना कैरियर शुरू किया और जमीन से आसमान तक पहुंचने का जो जज्बा उन्होंने दिखाया वह सभी संघर्षशील लोगों के प्रेरणा स्रोत रहेंगे ।संयोजक पं रवीन्द शर्मा ने कहा कि कानपुर की गलियों से निकल कर बंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी हास्य कलाकारी के दम पर राजू श्रीवास्तव ने जो मुकाम हासिल किया वह कानपुर के लिए गर्व का विषय है राजू श्रीवास्तव ने रोते हुए व्यक्तियों को हंसाने का जो सिलसिला शुरू किया उनके जाने से उस स्थान की भरपाई होना संभव नहीं है हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन करते है।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।प्रमुख रूप से अशोक श्रीवास्तव शैलेश त्रिवेदी मनोज श्रीवास्तव गायत्री मिश्रा दानिश कुरैशी हेमेंद्र श्रीवास्तव संजीव कपूर प्रभात श्रीवास्तव विजय सागर अंकित श्रीवास्तव कंचन गुप्ता मो तौहीद शिवम् गंगवार शाहिद जमाल के के यादव आदि रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
