एअधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
प्रवीण कुमार(कटिहार)
व्यवहार न्यायालय कटिहार में बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार बुधवार को सभी अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर शनिपूर्ण तरीके से विरोध प्रकट करते हुए न्यायिक कार्य संपादित किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा और सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि छपरा में एक वरीय अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद एवं उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार यादव की निर्मम हत्या के विरोध में संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिस दौरान पूरे बिहार में सभी अधिवक्ताओ ने एक साथ काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करते हुए अपनी एकता का परिचय दिया। जो काफी सफल रहा। गोरतलब है की अधिवक्ता की छपरा में हत्या होने से सभी अधिवक्ता काफी नाराज है तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा वर्तमान में एक चिंता का विषय बन गया है।जिसको लेकर अधिवक्तागण काफी चिंतित है।अधिवक्तागण सरकारं से सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं । यदि सरकार द्वारा अधिवक्ताओ की सुरक्षा व्यस्था पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो अधिवक्तागण आगे हरताल पर जाने के लिए विवश होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल, पी पी शंभू प्रसाद , अधिवक्ता राजेंद्र मिश्रा, रूपेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, जगदीश चंद्र शाह, मनोज कुमार ,पवन दुबे, अशोक कुमार , प्रियंका कुमारी, संजय सिंह, अरविंद सिंह, अतिकुल हसन, बाबुल खान , स्वाति साकेत, अधिवक्ता भास्कर, राज कुमार वर्मा, शशि कुमार मिश्रा, हेमंत मिश्रा, मुन्ना कुमार, यशस्वी कुमार सहीत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Previous post
अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के बीच राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा गया केक
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
